bihar election 2025 :जिले में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान

bihar election 2025 :विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया

सुपौल विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिला स्वीप कोषांग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जिले के बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना, सुपौल, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, प्रतापगंज एवं पिपरा प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक, आशा, सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम, महादलित टोला भ्रमण, ई-रिक्शा माइकिंग, लॉवीटीआर बूथ विजिट, जन संवाद अभियान एवं संकल्प पत्र वितरण के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >