bihar election 2025 : विधानसभा चुनाव के लिए सीयू व बीयू का प्रथम पूरक रैंडमाइजेशन संपन्न

bihar election 2025 :विधानसभा चुनाव में जिले में प्रयुक्त होने वाली कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट का प्रथम पूरक रैंडमाइजेशन रविवार को लहटन चौधरी सभागार में संपन्न हुआ

सुपौल विधानसभा चुनाव में जिले में प्रयुक्त होने वाली कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट का प्रथम पूरक रैंडमाइजेशन रविवार को लहटन चौधरी सभागार में संपन्न हुआ. यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की गई. ईवीएम मशीनों को निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज और छातापुर विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित किया गया. रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसमें बहुजन समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यू) तथा सीपीआई (एम) के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित सीयू एवं बीयू की सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर से प्रमाणित की गई. यह सूची सभी मान्यता प्राप्त दलों के जिला कार्यालयों को उपलब्ध कराई गई है. निर्धारित सूची के अनुसार संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को ईवीएम मशीनें चुनाव में उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद इन्हें संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षित भंडारित कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >