bihar election 2025 : अब तक आठ सौ चुनावी गतिविधियों की मिली मंजूरी

bihar election 2025 :विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के तहत जिला प्रशासन ने चुनावी गतिविधियों की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को सक्रिय कर दिया है

चुनावी गतिविधियों की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम सक्रिय चार हेलीकॉप्टर को अब तक उतरने की दी गई है अनुमति सुपौल विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के तहत जिला प्रशासन ने चुनावी गतिविधियों की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को सक्रिय कर दिया है. जिला स्तर पर गठित इस कोषांग में अब तक चार हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति दी गई है. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को वीरपुर हवाई अड्डा पर भाजपा का एक, 18 अक्टूबर को को त्रिवेणीगंज स्थित अनुप लाल यादव महाविद्यालय के मैदान पर भाजपा का, 30 अक्टूबर को कबीर कृपानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर और बीएन इंटर महाविद्यालय भपटियाही के मैदान पर राजद के एक-एक हेलीकॉप्टर उतरने की मंजूरी दी गई. इस प्रकार अब तक कुल चार हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति जिला एकल खिड़की कोषांग द्वारा दी जा चुकी है. इसके अलावा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से चुनावी गतिविधियों से संबंधित 804 अनुमतियां निर्गत की गई हैं. इसमें सभा/रैली के लिए 65, वाहन उपयोग के लिए 443, चुनाव कार्यालय के लिए 54 और लाउडस्पीकर उपयोग के लिए 242 अनुमति शामिल है. जिला प्रशासन ने बताया कि सभी अनुमतियां आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत पारदर्शी तरीके से दी जा रही हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >