Bihar Crime: बंधक बनाकर 50 लाख की संपत्ति लूटी, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए बदमाश

Bihar Crime: सुपौल के सिमराही नगर पंचायत के पिपराही गांव में बदमाशों ने घर के मालिक के भाई को बंधक बनाकर 50 लाख की संपत्ति लूट ली. पहले तो अपराधियों ने सीसीटीवी को काले कपड़े से ढ़का, फिर उसका डीवीआर लेकर ही फरार हो गए.

Bihar Crime: सुपौल के सिमराही नगर पंचायत के पिपराही गांव में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले गृहस्वामी के भाई को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया. इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद करके वे सभी सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये.

बदमाशों ने बंधक बनाकर किया लूटपाट

पीड़ित के भाई साकेत नारायण चौधरी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे. रविवार की रात मैं अपने घर में सोया हुआ था. रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सात नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते में घर में घुस गए. जब मुझे किसी के अंदर प्रवेश करने की भनक लगी तो मैं बाहर कमरे से बाहर निकला. इसके बाद बदमाशों ने मुझे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी भी दी. अपराधियों ने डराते-धमकाते हुए मेरे से सारे कमरे खुलवाए और करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढ़का
पहले तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को बदमाशों ने काले कपड़े से ढ़क दिया. इसके बाद आंगन में आने पर जब उसे चारो तरफ कई कैमरे दिखाई दिए तो उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर तोड़कर साथ ले गए. घटनास्थल पर बदमाशों की एक गोली, एक मफलर और एक ब्लूटूथ भी छूट गया है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है.

नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत 50 लाख की संपत्ति लूटी

बदमाशों ने नकद, सोने चांदी के जेवरात, चार मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान समेत करीब 50 लाख रुपए से अधिक का सामान लूटा है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और एसपी शैशव यादव समेत राघोपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा, पीड़ित के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: Double Encounter: रातों रात गोपालगंज पुलिस का रौद्र रूप, एक के बाद एक ताबड़तोड़ किए दो एनकाउंटरhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/double-encounter-gopalganj-police-in-a-fierce-form-overnight-conducted-two-encounters-one-after-the-other

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >