विधानसभा चुनाव - मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

इस प्रशिक्षण में कुल 400 मतदान दलों को शामिल किया गया.

सुपौल. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों का प्रशिक्षण सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में दो पाॅलियों में संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण में कुल 400 मतदान दलों को शामिल किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिलाधिकारी एवं आरजेडआर द्वारा किया गया. प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ईसीनेट इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया एप्लिकेशन का क्यूआर कोड स्कैन कर एप इंस्टॉल करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त सारा असरफ जो प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी भी हैं, ने सभी मतदान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें. उन्होंने कहा कि इवीएम संचालन, वीवी पैट सीलिंग प्रक्रिया, एवं विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों की पूर्ति से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग गयानंद यादव ने जानकारी दी कि पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी को इवीएम का मॉक ड्रिल प्रशिक्षण भी दिया गया तथा प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन कराया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अभ्यास से चुनाव प्रक्रिया और भी अधिक पारदर्शी एवं दक्ष बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >