सुपौल : जिले के मेधावी छात्र अमर्त्य शंकर ने नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में 573 अंक प्राप्त करते हुए 98.9031 पर्सेंटाइल हासिल किया. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 21,877 तथा ओबीसी (एनसीएल) केंद्रीय सूची श्रेणी में 10,450वीं रैंक मिली है.
तीनों विषयों में रहा बेहतरीन प्रदर्शन
अमर्त्य शंकर ने विषयवार भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें भौतिकी में 99.3235 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 98.2293 पर्सेंटाइल तथा जीवविज्ञान में 94.4666 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ.
परिवार और शिक्षकों में खुशी
अमर्त्य शंकर, शोभा कुमारी एवं शिव शंकर गुप्ता के पुत्र हैं. उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया.
गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित हुई थी, जबकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 16 जुलाई 2026 को इसका परिणाम घोषित किया.
यह भी पढ़ें : त्रिवेणीगंज के नीतीश कुमार ने नीट यूजी में मारी बाजी, एआईआर 7451 किया हासिल
