NEET UG 2026: सुपौल के मेधावी छात्र अमर्त्य शंकर ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने 720 में 573 अंक हासिल करते हुए 98.9031 पर्सेंटाइल प्राप्त किया. इस उपलब्धि के साथ उन्हें ऑल इंडिया रैंक 21,877 और ओबीसी (एनसीएल) केंद्रीय सूची में 10,450वीं रैंक मिली है. उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.
573 अंक के साथ हासिल की शानदार सफलता
अमर्त्य शंकर ने राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में 720 में से 573 अंक प्राप्त किए.
उन्हें 98.9031 पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक 21,877 और ओबीसी (एनसीएल) केंद्रीय सूची में 10,450वीं रैंक मिली है. उनकी इस उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.
विषयवार प्रदर्शन भी रहा शानदार
अमर्त्य ने तीनों प्रमुख विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया.
भौतिकी में उन्होंने 99.3235 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 98.2293 पर्सेंटाइल और जीवविज्ञान में 94.4666 पर्सेंटाइल हासिल किया. उनके संतुलित प्रदर्शन ने बेहतर ऑल इंडिया रैंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
परिवार को किया गौरवान्वित
अमर्त्य शंकर, शोभा कुमारी और शिव शंकर गुप्ता के पुत्र हैं.
उनकी सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.
16 जुलाई को घोषित हुआ था NEET UG 2026 का रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को NEET UG परीक्षा आयोजित की थी.
परीक्षा का परिणाम 16 जुलाई 2026 को घोषित किया गया, जिसमें अमर्त्य शंकर ने शानदार प्रदर्शन कर सुपौल जिले का नाम रोशन किया.
NEET UG 2026:युवाओं के लिए बने प्रेरणा
अमर्त्य की सफलता पर शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा है.
उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर तैयारी यह साबित करती है कि सही लक्ष्य और समर्पण के साथ बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली
