सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने विराटनगर में तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए.

जदिया छातापुर-जदिया एसएच 91 मार्ग पर राजगांव के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक जयप्रकाश जायसवाल की इलाज के दौरान नेपाल के विराटनगर में मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, बघेली पंचायत वार्ड संख्या 09 निवासी जयप्रकाश जायसवाल बीते शनिवार को अपने दोस्तों से मिलने कोरियापट्टी गए थे. मुलाकात के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान राजगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें नेपाल के विराटनगर स्थित एक न्यूरो सर्जन के पास ले गए. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद जयप्रकाश की हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. जयप्रकाश की असमय मौत से उनके गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >