39 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

39 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जदिया. जदिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के वार्ड नंबर 08 में छापेमारी कर 39 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर महेंद्र यादव का पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विकास कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है. मालूम हो कि 09 सितंबर को प्रभात खबर में छपी नशे की गिरफ्त में आकर अपराधी बन रहे युवा, बढ़ी चिंता खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्यवाई होने से लोगों में प्रभात खबर प्रति एक अच्छा संदेश गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >