अगलगी में एक घर जला

इस घटना में एक घर के अलावा नकद, कागजी दस्तावेज सहित सभी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए

छातापुर. माधोपुर पंचायत के वार्ड 11 स्थित हरिहरपुर में मंगलवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में एक परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया. इस घटना में एक घर के अलावा नकद, कागजी दस्तावेज सहित सभी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. गृहस्वामी विराजी मुखिया ने बताया कि देर रात लगभग तीन बजे अचानक घर में आग लगी है. आग की तपिश महसूस होने पर उनकी नींद खुली और घर के सभी लोग जान बचाकर बाहर निकले. शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हुए. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एक घर, नगद छह हजार, जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजी दस्तावेज, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर सहित सभी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. बताया कि अंचल कार्यालय एवं थाना को घटना की जानकारी दी जा रही है. उधर, सीओ राकेश कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजकर क्षति का आकलन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >