तीसरे दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित, 588 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

588 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए

सुपौल. जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को तीसरे दिन बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हुई. तीसरे दिन वीरपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र से नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़े जाने पर निष्कासित किये गये. तीसरे दिन संस्कृत विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा में निर्धारित 28 हजार 659 में से 28 हजार 71 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही. 588 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. पहली पाली में 13 हजार 596 और दूसरी पाली में 14 हजार 475 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही. परीक्षा को लेकर सुबह 08 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी. 09 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था. इसके बाद प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम दिखें. केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी ली जा रही थी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पर रोक लगाई गयी थी. इसके लिए घड़ी जैसे अन्य उपकरण को बाहर ही खुलवाया जा रहा था. परीक्षा केंद्र के 100 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू था. इसके लिए सभी केंद्र पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी. सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आज मैट्रिक परीक्षा प्रति दिन दो पाली में ली जाएगी. 25 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षा निर्धारित है. 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी को विज्ञान, 22 फरवरी को अंग्रेजी सामान्य, 24 को ऐच्छिक विषय और 25 को व्यवसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी. परीक्षा के लिए सुपौल अनुमंडल के 21, वीरपुर अनुमंडल के 10, त्रिवेणीगंज के छह और निर्मली के पांच परीक्षा केंद्र शामिल है. छात्र के लिए 23 और छात्राओं के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में कुल 30 हजार 758 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >