65 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र की तेकुना पंचायत के इमामपट्टी गांव में छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब बरामद किया

प्रतापगंज. गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र की तेकुना पंचायत के इमामपट्टी गांव में छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब बरामद किया, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया. पुअनि लाला कुमार ने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को भी शराब माफियाओं के विरुद्ध विशेष छापेमारी के लिए थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी. इसी क्रम में सूचना मिली कि तेकुना पंचायत के इमामपट्टी वार्ड नंबर 09 में इंदल पासवान और उसका लड़का प्रभात पासवान अवैध रूप से घर में शराब रख कर बेचने का काम कर रहा है. सूचना मिलते ही पुअनि श्री कुमार पुलिस बल के साथ बताये गये निशानदेही पर इंदल के घर पहुंचे, लेकिन पुलिस आने की भनक लगते ही दोनों बाप-बेटा घर से फरार हो गये. पुलिस देख जमा भीड़ के समक्ष इंदल के घर की तलाशी ली गयी. जिसमें उसके एक टीन के घर में छिपाकर रखी पांच प्लास्टिक गैलनों में 65 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. जिसे जब्त कर थाना लाया गया. बताया कि फरार पिता-पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >