भीषण अगलगी में धू धू कर जल गये 60 घर

थाना क्षेत्र में चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 04 शर्मा टोला में घटी घटना

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र में चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 04 शर्मा टोला में मंगलवार की दोपहर भीषण अग्निकांड में 27 परिवार के 60 घर जलकर खाक हो गया. जानकारी अनुसार आग लगने का कारण चूल्हे से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है. लोगों के अनुसार आग शर्मा टोला के पश्चिमी भाग स्थित संतलाल शर्मा के घर से उठी. उस वक्त तेज पछुआ हवा के कारण आग संत लाल शर्मा के घर को अपने आगोश में ले लिया. जब तक आस पास के लोग पहुंचते तब तक तेज पछुआ हवा के कारण आग की उठती चिंगारी ने देखते देखते ही 27 परिवार के 60 घरों को अपने आगोश में ले लिया. अपने आशियाने को जलता देख पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया. तेज हवा से उठती आग की लपटों को बुझाने में असमर्थ देख लोगों ने थाना को दमकल भेजने की गुहार लगाई. जब तक दमकल पहुंचती तब तक पूरी बस्ती के 60 घर सहित बाईक, अनाज, जेवरात, कपड़ा के अलावे एक लाख से अधिक नकद राशि जल गये. इस घटना में सत्यदेव शर्मा, संतलाल, बुल्लो शर्मा, दीपक, मनोज, अशोक, कुमुद, बिनोद, गुलाब, मुकेश, पवन, लोरिक, राजदेव, रुपेश, रंजीत, मुकेश, संतोष, शंकर, जोगेंद्र, तुलसी, सुरेश शर्मा का घर सहित सारा सामान जल गया है. वहीं सुलेखा देवी के घर सहित बेटी की शादी के लिए रखे 40 हजार नकद जलने से उसका रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >