सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में करंट लगने से गुरुवार को मो अब्दुल सलाम (45) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर की साफ -सफाई के क्रम में इनवर्टर के संपर्क में आने से अब्दुल सलाम गंभीर रूप से झुलस गये. परिजन उन्हें सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया. उधर, स्टेडियम में सुकमारपुर निवासी दिनेश यादव अन्य चरवाहों के साथ भैंस चराने गया था. अपराह्न काल दिनेश यादव की भैंस चरते-चरते पूरब स्थित स्टैंड के नीचे चली गयी. इसी दौरान विद्युत स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गयी. सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मियों ने प्रवाहित तार से आपूर्ति विच्छेदित कर दिया.
विद्युत स्पर्शाघात से एक की मौत
सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में करंट लगने से गुरुवार को मो अब्दुल सलाम (45) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर की साफ -सफाई के क्रम में इनवर्टर के संपर्क में आने से अब्दुल सलाम गंभीर रूप से झुलस गये. परिजन उन्हें सदर अस्पताल लाये, […]
