पूर्व सीएम जीतन राम मांझी 23 को सुपौल में

सुपौल. पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी का जिले में आगमन 23 जुलाई को होगा. सुपौल दौरे के क्रम में श्री मांझी सदर प्रखंड के चौघाड़ा चौक पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. श्री मांझी के साथ कई पूर्व मंत्री, विधायक तथा मोरचा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. हम के जिलाध्यक्ष […]

सुपौल. पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी का जिले में आगमन 23 जुलाई को होगा. सुपौल दौरे के क्रम में श्री मांझी सदर प्रखंड के चौघाड़ा चौक पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. श्री मांझी के साथ कई पूर्व मंत्री, विधायक तथा मोरचा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. हम के जिलाध्यक्ष सह लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि श्री मांझी के सुपौल दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. दौरे के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा मझाड़ी चौक, सरायगढ़, अंदौली, किसनपुर, चौहट्टा, सिसौनी, सुपौल, करिहो एवं हरदी दुर्गा स्थान में उनका स्वागत किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला कार्यालय में 19 जुलाई को बैठक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >