गर्भवती महिला की पिटाई से नवजात की मौत

-भू-विवाद को लेकर हुई थी मारपीटफोटो-11केप्सन- विवादित गड्ढा दिखाती पीडि़ता की बहन दयावती.प्रतिनिधि, छातापुरमानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए एक गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की है. जहां रविवार को एक 22 वर्षीया गर्भवती महिला चंद्रिका देवी के साथ हुई मारपीट […]

-भू-विवाद को लेकर हुई थी मारपीटफोटो-11केप्सन- विवादित गड्ढा दिखाती पीडि़ता की बहन दयावती.प्रतिनिधि, छातापुरमानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए एक गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की है. जहां रविवार को एक 22 वर्षीया गर्भवती महिला चंद्रिका देवी के साथ हुई मारपीट के बाद असामयिक प्रसव से जनमे नवजात की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे सअनि सुरेश यादव ने दर्द से कराह रही महिला का स्थानीय स्तर पर उपचार प्रारंभ करवाया. इस दौरान गर्भ में पल रहे दो नवजात में से एक की मौत हो गयी. वहीं दूसरे नवजात के साथ महिला को बेहतर उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया. पीडि़त परिजनों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है. पीडि़ता की दो छोटी बहन दयावती कुमारी एवं कलावती कुमारी ने बताया कि उसके पिता बुचाय पासवान तथा जीजा नीरज पासवान रोजी रोजगार के लिए प्रदेश गये हैं. रविवार को पड़ोस के वीर प्रसाद मुखिया के परिजनों द्वारा उसके हिस्से की जमीन में गड्ढा खोदा जा रहा था मना करने पर वीर प्रसाद मुखिया की पुत्री कैली देवी ने अपने परिजनों के साथ मिल कर गर्भवती चंद्रिका देवी के साथ मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >