फोटो-07कैप्सन- सरपंचों को पगड़ी प्रदान करते बीडीओ.प्रतिनिधि, किसनपुरप्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड क्षेत्र के सरपंचों को न्याय पगड़ी प्रदान किया गया. मौके पर बीडीओ हुस्न आरा ने सरपंचों को न्याय पगड़ी पहना कर उन्हें सम्मानित किया. बीडीओ श्रीमती आरा ने इस अवसर पर सरपंचों को पद की जिम्मेवारी व दायित्व का एहसास भी कराया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरपंचों को प्रदत्त यह सिर्फ एक पगड़ी नहीं बल्कि न्याय का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में सरपंच की बड़ी भूमिका है. समाज में शांति की स्थापना व कानून की रक्षा में सरपंच की अहम भागीदारी है. कहा कि सरपंचों द्वारा पंचायत स्तर से विवाद के निबटारे से जहां लोगों को स्थानीय स्तर पर न्याय सुलभ हो जाता है. वहीं इस प्रकार की कार्रवाई से न्यायालय में केस-मुकदमा के मामलों में भी कमी आती है. बीडीओ श्रीमती आरा ने सरपंचों को जिम्मेवारी के कर्मठता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामना भी दी. इस अवसर पर सरपंच राम शरण राय, राजेंद्र मुखिया, माधव कामत सहित अन्य सरपंच व कर्मी मौजूद थे.
बीडीओ ने सरपंचों को पहनाया न्याय पगड़ी
फोटो-07कैप्सन- सरपंचों को पगड़ी प्रदान करते बीडीओ.प्रतिनिधि, किसनपुरप्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड क्षेत्र के सरपंचों को न्याय पगड़ी प्रदान किया गया. मौके पर बीडीओ हुस्न आरा ने सरपंचों को न्याय पगड़ी पहना कर उन्हें सम्मानित किया. बीडीओ श्रीमती आरा ने इस अवसर पर सरपंचों को पद की जिम्मेवारी व दायित्व […]
