कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा

फोटो -8कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड के बीएन इंटर महाविद्यालय कॉलेज परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई.बैठक में आगामी 26 जुलाई को बीएन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया.वहीं […]

फोटो -8कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड के बीएन इंटर महाविद्यालय कॉलेज परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई.बैठक में आगामी 26 जुलाई को बीएन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया.वहीं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख सह रालोसपा नेता विजय कुमार यादव ने कहा कि 26 जुलाई को होने वाला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार की अपील की.कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता शिरकत करेंगे.वहीं जिलाध्यक्ष राम किशोर मेहता एवं वरिष्ठ नेता डा सुरेश प्रसाद मेहता ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया.कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए की जीत के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि जनता बदलाव चाहती है.इस लिए अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की आवश्यकता है.बैठक में रामविलास मेहता, प्रो विलास यादव, पप्पू कुमार कुशवाहा, अशोक मेहता, भूपेंद्र मेहता, अर्जुन मेहता, अजीत मेहता, रामशरण मेहता, मुरली मेहता, रामचंद्र पासवान, मो मुस्तकीम, रामदेव मेहता, मो नौशाद, भिखारी साह, बलराम मेहता, जयप्रकाश मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >