सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

फोटो-01, 02,03कैप्सन- दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मारुति व टमटम तथा अस्पताल में उपचारत जख्मी प्रतिनिधि,सुपौल सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर गौरवगढ़ के समीप टमटम और मारुति वैगन आर की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद घायलों को सदर थाना पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार […]

फोटो-01, 02,03कैप्सन- दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मारुति व टमटम तथा अस्पताल में उपचारत जख्मी प्रतिनिधि,सुपौल सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर गौरवगढ़ के समीप टमटम और मारुति वैगन आर की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद घायलों को सदर थाना पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. कार (जेके-04ए/6801) सिंहेश्वर से सुपौल की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी. इसी दौरान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गौरवगढ़ के समीप सुपौल से करिहो जा रही टमटम से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद मारुति गड्ढ़े में जा गिरी. जबकि टमटम पर सवार पांच लोगों में से नवटोल निवासी सकीना खातून, डकही घाट की हसीना खातून एवं करिहो निवासी टमटम चालक राजेंद्र राम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना में मारुति व टमटम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मारुति में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >