डीआरएम ने लिया कोसी रेल महासेतु का जायजा

सरायगढ़ : समस्तीपुर रेल डिवीजन के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने शुक्रवार को कोसी रेल महासेतु का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.श्री शर्मा ने बताया कि रूटीन जांच के तहत रेल महा सेतु का निरीक्षण किया गया है. निर्माण कार्य की धीमी गति के बाबत पूछे गये […]

सरायगढ़ : समस्तीपुर रेल डिवीजन के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने शुक्रवार को कोसी रेल महासेतु का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.श्री शर्मा ने बताया कि रूटीन जांच के तहत रेल महा सेतु का निरीक्षण किया गया है.

निर्माण कार्य की धीमी गति के बाबत पूछे गये सवाल पर श्री शर्मा ने प्रभात खबर को बताया कि राशि आवंटन के अनुरूप कार्य पूरा किया जा रहा है.उन्होंने रेल महा सेतु के शीघ्र ही पूरा होने का दावा किया. निर्मली-सकरी के बीच मेगा ब्लॉक के सवाल पर उन्होंने कहा कि राशि आवंटित नहीं हुई है.राशि प्राप्त होते ही मेगा ब्लॉक कर कार्य प्रारंभ किया जायेगा.

इस दौरान उन्होंने रेल महा सेतु के निर्माण के बारे में इंजीनियरों से आवश्यक जानकारी हासिल की.साथ ही निर्माण कार्य में गति लाने का निर्देश दिया.इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता शहादत हुसैन, आई डब्लू अखिलेश कुमार, कनीय अभियंता कन्हैया लाल गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >