गोली मार कर युवक की हत्या

छातापुर :थाना क्षेत्र क्षेत्र के घीवहा पंचायत के समीप एसएच 91 पर शुक्रवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही कर्णपुर निवासी नीरज सिंह (25) छातापुर स्थित बाबा भूमिया मोबाइल सेंटर का स्टाफ था. शुक्रवार की शाम करीब 06:30 बजे कंपनी […]

छातापुर :थाना क्षेत्र क्षेत्र के घीवहा पंचायत के समीप एसएच 91 पर शुक्रवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही कर्णपुर निवासी नीरज सिंह (25) छातापुर स्थित बाबा भूमिया मोबाइल सेंटर का स्टाफ था. शुक्रवार की शाम करीब 06:30 बजे कंपनी के काम से जदिया से वापस छातापुर लौट रहा था.

इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उसका पीछा किया. घीवहा के समीप अपराधियों ने नीरज को नजदीक से गोली मार दी तथा फरार हो गये. जख्मी युवक को तत्काल छातापुर पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है.

वहीं छातापुर प्रभारी थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जदिया पुलिस की सहायता से अपराधियों का पीछा किया गया. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर भी गोली चलायी. इसमें पुलिस बाल-बाल बची. अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >