एसीपी व एमएसीपी के लाभ की मांग को लेकर धरना पांचवें दिन भी जारी

फोटो -07कैप्सन – धरना को संबोधित करते संघ के नेताप्रतिनिधि, सुपौलबिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय के समीप जारी अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा.संगीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांग […]

फोटो -07कैप्सन – धरना को संबोधित करते संघ के नेताप्रतिनिधि, सुपौलबिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय के समीप जारी अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा.संगीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा. धरना को संबोधित करते हुए जिला महासंघ के सीडी सिंह ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद सिविल सर्जन द्वारा कर्मियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ दिये जाने की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है.उन्होंने कर्मियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा.इस अवसर पर प्रमंडलीय सह जिला मंत्री छेदी प्रसाद यादव, अश्विनी कुमार झा, शैलेंद्र कुमार, विनोदानंद झा, विजय कुमार यादव आदि ने भी धरना को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >