नहर में डूबने से बालक की मौत

छातापुर. थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड नंबर आठ के समीप रानीपट्टी वितरणी नहर में डूबने से गुरुवार को ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गयी. उक्त बालक स्थानीय दिनेश सिंह का पुत्र बताया जाता है, जो नहर के किनारे ही घर बना कर रहते हैं. घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय राज कुमार सिंह ने […]

छातापुर. थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड नंबर आठ के समीप रानीपट्टी वितरणी नहर में डूबने से गुरुवार को ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गयी. उक्त बालक स्थानीय दिनेश सिंह का पुत्र बताया जाता है, जो नहर के किनारे ही घर बना कर रहते हैं. घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय राज कुमार सिंह ने बताया कि नहर के समीप घर रहने के कारण बालक नहर किनारे खेल रहा था. पैर फिसल जाने के कारण व पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस तथा अंचल कार्यालय को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >