कुनौली. बिजली विभाग द्वारा बिना भूस्वामी के इजाजत के उनकी जमीन पर 11 हजार वोल्ट का पोल व तार लगाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. जमीन मालिकों ने बताया कि पोल गाड़ने के समय संबंधित एजेंसी साई इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के व्यवस्थापक को इस बाबत सूचना दी गयी थी. प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने भूस्वामियों को नुकसान नहीं होने देने का आश्वासन भी दिया था तथा कार्य पर रोक भी लगाया था. बावजूद फिर से काम चालू प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. भूस्वामी परमानंद सिंह, वीरेंद्र विपिन आदि ने बताया कि जमीन का मूल्य करोड़ों में हैं. 11 हजार वोल्ट का तार व पोल लग जाने से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी. ग्रामीणों ने इस बाबत विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी व एसडीपीओ को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगायी है.
बिजली पोल लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
कुनौली. बिजली विभाग द्वारा बिना भूस्वामी के इजाजत के उनकी जमीन पर 11 हजार वोल्ट का पोल व तार लगाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. जमीन मालिकों ने बताया कि पोल गाड़ने के समय संबंधित एजेंसी साई इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के व्यवस्थापक को इस बाबत सूचना दी गयी थी. प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने भूस्वामियों […]
