शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

सुपौल. शिक्षकों के एक शिष्टमंडल द्वारा मंगलवार को डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. शिक्षक प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि डीपीई पाठ्यक्रम संवर्धन कोर्स पूरा करने वाले शिक्षकों को अब तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, जो चिंता […]

सुपौल. शिक्षकों के एक शिष्टमंडल द्वारा मंगलवार को डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. शिक्षक प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि डीपीई पाठ्यक्रम संवर्धन कोर्स पूरा करने वाले शिक्षकों को अब तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने डीपीओ से इस दिशा में कार्रवाई का अनुरोध किया. शिष्टमंडल में मो इमरान आलम, अतुल कुमार, मो परवेज, संतोष कुमार, संजीव कुमार पाठक, अशोक कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >