धान बीज वितरण पर लगी रोक

सरायगढ़. प्राकृतिक आपदा झेलने को विवश प्रखंड क्षेत्र के किसानों को एक बार कृषि विभाग से ठगी का शिकार होना पड़ा है. कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर उपलब्ध कराये गये धान के बीज में अंकुरण नहीं होने से किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. मुख्यमंत्री बीज ग्राम योजना के तहत प्रखंड के 200 […]

सरायगढ़. प्राकृतिक आपदा झेलने को विवश प्रखंड क्षेत्र के किसानों को एक बार कृषि विभाग से ठगी का शिकार होना पड़ा है. कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर उपलब्ध कराये गये धान के बीज में अंकुरण नहीं होने से किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. मुख्यमंत्री बीज ग्राम योजना के तहत प्रखंड के 200 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध कराया जाना था. प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा इस योजना के तहत 93 किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया गया. काफी समय बीत जाने के बाद जब धान के बीज में अंकुरण नहीं हुआ, तो किसानों ने इसकी शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी से की. जिला कृषि पदाधिकारी ने बीज वितरण पर रोक लगा दी है. प्रभारी बीएओ राम कुमार मिश्र ने बताया कि किसानों के आवेदन को जिला कृषि कार्यालय भेजा गया. प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला से बीज वितरण पर रोक लगा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >