निर्मली. प्रखंड संसाधन केंद्र में चल रहे डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण एनसीआरटी पटना के श्रीनिवास प्रसाद सिंह ने रविवार को किया. निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कहा कि दो वर्षीय प्रशिक्षण का आयोजन दो ग्रुपों में किया गया है. ग्रुप ए में 33 तथा ग्रुप बी में 31 प्रशिक्षु उपस्थित पाये गये. केंद्र समन्वयक व साधनसेवी द्वारा केंद्र का संचालन किया जा रहा था. अनुपस्थित प्रशिक्षुओं की पंजी से हाजिरी काट दी गयी. उन्होंने केंद्र समन्वयक को ससमय केंद्र संचालन का निर्देश दिया. श्री सिंह ने बताया कि एनसीआरटी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नियोजित अप्रशिक्षित शिक्षकों को डीएलएड के माध्यम से दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मौके पर केंद्र समन्वयक रामनरेश यादव, साधनसेवी विकास प्रसाद यादव, चंद्र कुमार यादव, शंकर मिश्रा, अजय आलोक मिश्रा आदि उपस्थित थे.
प्रशिक्षण का लिया जायजा
निर्मली. प्रखंड संसाधन केंद्र में चल रहे डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण एनसीआरटी पटना के श्रीनिवास प्रसाद सिंह ने रविवार को किया. निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कहा कि दो वर्षीय प्रशिक्षण का आयोजन दो ग्रुपों में किया गया है. ग्रुप ए में 33 तथा ग्रुप बी में 31 प्रशिक्षु उपस्थित पाये गये. […]
