घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

फोटो-10कैप्सन- चोरी के बाद घर में बिखरा सामान सिमराही. राघोपुर बाजार स्थित कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 04 में शनिवार की रात चोरों ने जनार्दन दास के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान व नकदी चुरा ले गये. थाने से महज 500 मीटर की दूर पर कोसी कॉलोनी के पिछवाड़े कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी […]

फोटो-10कैप्सन- चोरी के बाद घर में बिखरा सामान सिमराही. राघोपुर बाजार स्थित कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 04 में शनिवार की रात चोरों ने जनार्दन दास के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान व नकदी चुरा ले गये. थाने से महज 500 मीटर की दूर पर कोसी कॉलोनी के पिछवाड़े कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी श्री दास शनिवार की शाम करीब पांच बचे घर बंद कर पिता के श्राद्ध कर्म में भाग लेने गांव गये हुए थे. इधर मौका पाकर चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश कर गये और अलमारी व ट्रंक का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, कपड़े व नकद राशि उड़ा दिये. पीडि़त श्री दास द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >