चापाकल से निकल रहा है झाग

राघोपुर. राघोपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 गद्दी निवासी सीता राम ठाकुर के चापाकल से पानी के साथ झाग निकल रहा है. इस कारण परिवार को लोगों को पड़ोस के चापाकल से पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है. राज किशोर ठाकुर ने बताया कि उक्त चापाकल करीब 20 वर्ष पूर्व लगाया गया […]

राघोपुर. राघोपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 गद्दी निवासी सीता राम ठाकुर के चापाकल से पानी के साथ झाग निकल रहा है. इस कारण परिवार को लोगों को पड़ोस के चापाकल से पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है. राज किशोर ठाकुर ने बताया कि उक्त चापाकल करीब 20 वर्ष पूर्व लगाया गया था. विगत करीब तीन सप्ताह से चापाकल से पानी के साथ झाग आता है. झाग नायलॉन की तरह सख्त होता है. इसे अलग करने पर सरसों के समान दाना निकलता है. भय के कारण परिवार के लोग इस चापाकल से पानी पीने से परहेज बरत रहे हैं.पीडि़त ने बीडीओ, स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचडी को आवेदन देकर जांच कराये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >