इंदिरा आवास सहायक व पर्यवेक्षक का नौ माह से मानदेय लंबित

पिपरा. प्रखंड में कार्यरत इंदिरा आवास लेखा सहायक, कार्यपालक सहायक, पर्यवेक्षक व आवास सहायकों को नौ माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. मानदेय नहीं मिलने की वजह से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है. कर्मियों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे बच्चों व परिवार का पालन -पोषण कर्ज उठा […]

पिपरा. प्रखंड में कार्यरत इंदिरा आवास लेखा सहायक, कार्यपालक सहायक, पर्यवेक्षक व आवास सहायकों को नौ माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. मानदेय नहीं मिलने की वजह से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है. कर्मियों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे बच्चों व परिवार का पालन -पोषण कर्ज उठा कर रहे हैं. बावजूद विभाग व जिला प्रशासन इस दिशा में उदासीन बना हुआ है. कर्मियों ने सरकार से शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है. मांग करने वालों में लेखा सहायक मनोज कुमार, सतीश कुमार, पंकज कुमार, कुलदीप कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश कुमार, मधु कुमारी, ईशा कुमारी, विभा कुमारी, शोभा कुमारी, अमलेश कुमार ठाकुर, मो खालिद कैसर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >