छात्रों को दी जा रही है योग की जानकारी

किसनपुर. विश्व योग दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमरगंज में योग सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके तहत वर्ग नौ एवं दस के छात्र-छात्राओं को शिक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है. शिक्षक श्री कुमार ने बताया कि छात्रों को योगाभ्यास के अलावे योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी […]

किसनपुर. विश्व योग दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमरगंज में योग सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके तहत वर्ग नौ एवं दस के छात्र-छात्राओं को शिक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है. शिक्षक श्री कुमार ने बताया कि छात्रों को योगाभ्यास के अलावे योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है. इस कार्यक्रम में छात्रों के अलावे विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमेश्वर साहू, ज्ञानेश्वर मंडल, योगेंद्र कुमार योगेश, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रणीता कुमारी आदि भाग ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >