बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से परेशान हैं उपभोक्ता

फोटो-01कैप्सन- दूरभाष केंद्र वीरपुरप्रतिनिधि, वीरपुरबीएसएनएल की लचर व्यवस्था से स्थानीय उपभोक्ता परेशान हैं. इस कारण अब उपभोक्ताओं का बीएसएनएल से मोह भंग होने लगा है. विभागीय लापरवाही के कारण अधिकांश लैंडलाइन उपभोक्ता पूर्व में ही अपना कनेक्शन कटवा चुके हैं, अब मोबाइल सेवा से भी ग्राहक दूर होते जा रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों पर […]

फोटो-01कैप्सन- दूरभाष केंद्र वीरपुरप्रतिनिधि, वीरपुरबीएसएनएल की लचर व्यवस्था से स्थानीय उपभोक्ता परेशान हैं. इस कारण अब उपभोक्ताओं का बीएसएनएल से मोह भंग होने लगा है. विभागीय लापरवाही के कारण अधिकांश लैंडलाइन उपभोक्ता पूर्व में ही अपना कनेक्शन कटवा चुके हैं, अब मोबाइल सेवा से भी ग्राहक दूर होते जा रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. वीरपुर दूरभाष केंद्र से विभाग को प्रति माह लगभग 19 लाख रुपये की कमाई हो रही है, लेकिन ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने में दूरभाष केंद्र अक्षम साबित हो रहा है.पूरे दिन नेटवर्क गायब रहने की समस्या आम हो गयी है.वहीं नेटवर्क रहने के बावजूद कहीं कॉल करना ग्राहकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. यही कारण है कि अधिकांश बीएसएनएल उपभोक्ता अब दूसरी कंपनी की ओर मुखातिब होने लगे हैं. बीएसएनएल उपभोक्ता रियाज अहमद, गुलाब अंसारी, गुड्डू गुप्ता, दुर्गानंद राम, सुधीर कुमार, रणजीत ठाकुर आदि ने बताया कि अक्सर नेटवर्क बाधित रहने के कारण बातचीत एवं जरूरी कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से उन लोगों ने बीएसएनएल छोड़ दूसरी कंपनी का सिम कार्ड खरीदा है. इस बाबत बीएसएनएल के सहरसा टीडीएम बीके सिंह ने बताया कि भागलपुर-पटना रूट में आयी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है. शीघ्र ही समस्या का समाधान कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >