14 वर्षीय किशोर लापता

फोटो-08,09कैप्सन- केशव किशोर का फाइल फोटो एवं चिंतित परिजन प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत स्थित गंगसायर निवासी कृष्णदेव मेहता का 14 वर्षीय पुत्र बुधवार की सुबह से ही लापता है. परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दे दी है. लापता 10 वीं कक्षा के छात्र केशव किशोर के पिता कृष्णदेव मेहता ने […]

फोटो-08,09कैप्सन- केशव किशोर का फाइल फोटो एवं चिंतित परिजन प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत स्थित गंगसायर निवासी कृष्णदेव मेहता का 14 वर्षीय पुत्र बुधवार की सुबह से ही लापता है. परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दे दी है. लापता 10 वीं कक्षा के छात्र केशव किशोर के पिता कृष्णदेव मेहता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाजार गये थे. शिक्षिका पत्नी विद्यालय में थीं. पुत्र केशव पढ़ने जाने की बजाय लापता हो गया. पुत्री के स्कूल से लौटने के बाद जानकारी मिली कि केशव स्कूल नहीं गया था. पड़ोसियों के अनुसार घर के सामने दो अज्ञात बाइक लगी थी. मेहमान समझ कर पड़ोसियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. घटना के 24 घंटे बाद भी किशोर का कोई अता-पता नहीं चलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >