निर्मली. अनुमंडल अन्तर्गत साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत मरौना प्रखंड के बेलही पंचायत में विभिन्न केंद्रों का संचालन सोमवार को प्रारंभ किया गया. इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य इसरी कामत ने की. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाना है. इसी उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में केंद्रों संचालन कर निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाना है. वरीय प्रखंड साक्षरता सचिव गोपाल भारती ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में 30-30 केन्द्र खेला जायेगा. कुल मिलाकर 300 केंद्रों को 26 जून तक संचालित किया जायेगा. मौके पर वरीय प्रेरक लक्ष्मी देवी, लक्ष्मी कुमार मंडल, प्रखंड कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार राउत समेत अन्य साक्षरता कर्मी मौजूद थे.
साक्षरता केंद्रों का संचालन शुरू
निर्मली. अनुमंडल अन्तर्गत साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत मरौना प्रखंड के बेलही पंचायत में विभिन्न केंद्रों का संचालन सोमवार को प्रारंभ किया गया. इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य इसरी कामत ने की. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाना है. इसी उद्देश्य से प्रखंड […]
