सुपौल में हो एम्स की स्थापना: कार्तिक

फोटो-01कैप्सन- फाइल फोटोप्रतिनिधि, सुपौलकोसी प्रमंडल का यह इलाका सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है. इस इलाके में एम्स जैसे संस्थान की नितांत आवश्यकता है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्तिक कुमार सिंह ने कही है. उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों दरभंगा, गाया, पटना, बेतिया, किशनगंज, सासाराम, भागलपुर, […]

फोटो-01कैप्सन- फाइल फोटोप्रतिनिधि, सुपौलकोसी प्रमंडल का यह इलाका सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है. इस इलाके में एम्स जैसे संस्थान की नितांत आवश्यकता है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्तिक कुमार सिंह ने कही है. उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों दरभंगा, गाया, पटना, बेतिया, किशनगंज, सासाराम, भागलपुर, कटिहार आदि संस्थानों में सरकारी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल हैं. जबकि कोसी प्रमंडल में अब तक एक भी सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं की गयी. नतीजतन यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा है कि कोसी प्रमंडल की जनसंख्या करीब 62 लाख है. यदि सुपौल में एम्स की स्थापना होती है तो कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी. श्री सिंह ने कहा है कि इस क्षेत्र में एम्स खुलने से क्षेत्र का विकास होगा. वहीं लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >