प्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को डीइओ से मुलाकात किया. शिष्टमंडल ने बताया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से संघ द्वारा आंदोलन प्रारंभ किया जायेगा. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि विगत तीन माह से नियोजित शिक्षकों का मानदेय भुगतान लंबित है. इससे शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. संघ के प्रमुख मांगों में नियोजित शिक्षकों का लंबित मानदेय भुगतान शीघ्र करने, हड़ताल अवधि का सामंजन पत्र निर्गत करने, दक्षता पास शिक्षकों के बकाया राशि का भुगतान करने, संवर्धन कोर्स पूरा कर चुके शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतन का लाभ देने, स्नातक पास शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में पदोन्नति का लाभ देने आदि मांग शामिल है. शिष्टमंडल में रोशन कुमार, मुनेश्वर सिंह आदि शामिल थे.
लंबित मानदेय के लिए शिक्षक आंदोलन के मूड में
प्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को डीइओ से मुलाकात किया. शिष्टमंडल ने बताया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से संघ द्वारा आंदोलन प्रारंभ किया जायेगा. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा […]
