केवल सियासत कर रही है राज्य सरकार : सीपी ठाकुर

फोटो-12कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री राघोपुर. सूबे में विकास कार्य ठप पड़ा है और अराजकता की स्थिति बन गयी है. लेकिन राज्य सरकार केवल सियासत कर रही है. यह बातें भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने पार्टी के जिला महामंत्री प्रो बैद्यनाथ भगत के आवास पर शुक्रवार को […]

फोटो-12कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री राघोपुर. सूबे में विकास कार्य ठप पड़ा है और अराजकता की स्थिति बन गयी है. लेकिन राज्य सरकार केवल सियासत कर रही है. यह बातें भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने पार्टी के जिला महामंत्री प्रो बैद्यनाथ भगत के आवास पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को और भी अधिक गति प्रदान करने की आवश्यकता है. लिहाजा वे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करायेंगे. श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ईमानदारी से विकास कार्य कर रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाये गये हैं, जिससे देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने महा गंठबंधन को बिना सिद्धांत का गंठबंधन करार दिया. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जायेगी. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह, जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, जिला महामंत्री रंधीर ठाकुर, राम कुमार राय, सचिन माधोगडि़या, श्रवण चौधरी, संजीव मिश्र, सुशील कुमार मोदी, सत्यदेव चौधरी, प्रो प्रभात कुमार चौधरी, प्रो भूपेंद्र यादव, गोपी कांत झा, कृष्ण सिंह, भरत मंडल, सिया राम भगत, मो सलाउद्दीन, संजीव दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >