वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन नरपतपट्टी बीओपी के जवानों ने बुधवार की सुबह 480 बोतल नेपाली शराब बरामद किया, हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया. कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली की तस्कर कोसी नदी के रास्ते नेपाल से प्रतिबंधित सामान लेकर भारतीय सीमा में आने वाले हैं. सूचना मिलते ही नाका दल का गठन कर जवानों को पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 16.00 किमी के पास भेजा गया. वहां पहुंचने पर कुछ समय बाद जवानों ने देखा कि एक नाव स्पर की तरफ आ रही है. नाव किनारे पर लगाकर उस पर सवार व्यक्ति सामान उतारने लगा. इस दौरान जवानों पर नजर पड़ते ही वह सामान छोड़कर नदी के रास्ते फरार हो गया. जवानों ने सामान की तलाशी ली तो 480 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. कमांडेंट ने बताया कि जब्त नाव और शराब को रतनपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
