अगलगी की दो घटनों में चार घर राख

फोटो-7केप्सन- अगलगी में जला पड़ा घर छातापुरप्रखंड क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों पर बीते 24 घंटों के भीतर हुए अगलगी की घटना में चार परिवारों चार घर जल कर राख हो गये. घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दोनों स्थानो पर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग […]

फोटो-7केप्सन- अगलगी में जला पड़ा घर छातापुरप्रखंड क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों पर बीते 24 घंटों के भीतर हुए अगलगी की घटना में चार परिवारों चार घर जल कर राख हो गये. घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दोनों स्थानो पर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. पहली घटना सदर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में गुरूवार की संध्या घटी, जहां बिनोद राम का एक आवासीय घर आग लगने से राख हो गया. अगलगी में घर में रखा अनाज ,वस्त्र सहित सभी घरेलू सामग्री जल कर नष्ट हो गया. दूसरी घटना माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को घटी. जहां आग लगने से तीन परिवार का तीन घर स्वाहा हो गया. इस घटना में मो शौकत, मो अनबारूल एवं काजी साहब का घर व उसमें रखा अनाज,वस्त्र, आवश्यक कागजात सहित सभी सामग्री जल कर खाक हो गया. पीडि़त परिवार द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना व अंचल कार्यालय को दी गयी है. समाचार प्रेषण तक पीडि़त परिवारों को तत्काल कोई राहत उपलब्ध नहीं करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >