दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ जख्मी

छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मामूली बात को लेकर दो व्यवसायियों के बीच मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को पीएचसी छातापुर लाया गया. इनमें से एक को रेफर कर दिया गया. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. व्यवसायी अशोक पटवा […]

छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मामूली बात को लेकर दो व्यवसायियों के बीच मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को पीएचसी छातापुर लाया गया. इनमें से एक को रेफर कर दिया गया. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. व्यवसायी अशोक पटवा एवं धीरेंद्र साह के बीच दुकान में टीन की चादर लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया. बात इतनी बढ़ गयी कि धीरेंद्र साह ने चूल्हे पर खौलता तेल अशोक पटवा व उनके पुत्रों पर फेंकना शुरू कर दिया. इससे अशोक पटवा व उनके पुत्र विमल पटवा खौलते तेल से झुलस गये. मारपीट में विमल पटवा का हाथ भी टूट गया. श्री पटवा के दूसरे पुत्र विक्रम पटवा, शिव कुमार पटवा, रवि पटवा व छोटू मुखिया भी जख्मी हो गये. दूसरे पक्ष के धीरेंद्र साह व उनके पुत्र पिंटू साह भी घायल हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौैरी ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हैं. पक्ष द्वय से आवेदन प्राप्ति में विलंब के कारण घटना को लेकर स्टेशन डायरी में सूचना अंकित कर ली गयी है. छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >