जिले के 206 प्राथमिक शिक्षक हुए सेवामुक्त

प्रतिनिधि,सुपौलजिले में कार्यरत 206 नियोजित प्राथमिक शिक्षकों को उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में डीइओ मो जाहिद हुसैन ने सेवामुक्त कर दिया है. ये सभी शिक्षक राज्य सरकार द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में दो बार फेल हुए थे. डीइओ ने जारी पत्र में कहा है कि सभी संबंधित शिक्षकों की सेवा 10 अप्रैल से […]

प्रतिनिधि,सुपौलजिले में कार्यरत 206 नियोजित प्राथमिक शिक्षकों को उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में डीइओ मो जाहिद हुसैन ने सेवामुक्त कर दिया है. ये सभी शिक्षक राज्य सरकार द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में दो बार फेल हुए थे. डीइओ ने जारी पत्र में कहा है कि सभी संबंधित शिक्षकों की सेवा 10 अप्रैल से स्वत: समाप्त समझी जायेगी. उन्होंने सभी बीइओ को इस बाबत पत्र लिख कर सेवामुक्त शिक्षकों की सूची उपलब्ध करायी है. उन्होंने 09 अप्रैल तक बीइओ द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. विभागीय प्रधान सचिव द्वारा जारी निर्देश का उल्लेख करते हुए डीइओ ने कहा था कि कार्रवाई नहीं होने पर इसकी जिम्मेवारी संबंधित बीइओ की होगी.सदर प्रखंड के 34 शिक्षकों की सेवा समाप्तडीइओ द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के 34 प्राथमिक शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया गया है. बीइओ नरेंद्र झा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के रामदत्तपट्टी व चैनसिंहपट्टी से सबसे अधिक 04-04 शिक्षकों को सेवामुक्त किया गया है. ये शिक्षक विभाग द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में दोनों बार असफल रहे हैं.कहां-कहां कितने सेवामुक्त हुए सुपौल – 34पिपरा – 20त्रिवेणीगंज -29राघोपुर -13छातापुर – 28बसंतपुर – 10निर्मली – 07मरौना – 12सरायगढ़ – 13किसनपुर – 31प्रतापगंज – 09

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >