चार फर्जी अभ्यर्थियों के विरुद्ध मामला दर्ज

सुपौल. प्रखंड शिक्षक नियोजन 2014-15 में अभ्यर्थियों द्वारा बीइटीइटी/सीटीइटी उत्तीर्णता का फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने को लेकर बुधवार की शाम चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना को दिये आवेदन में बीडीओ आर्य गौतम ने बताया है कि आवेदकों से प्राप्त प्रमाणपत्र के आधार पर मेधा सूची तैयार कर प्रखंड नियोजन इकाई […]

सुपौल. प्रखंड शिक्षक नियोजन 2014-15 में अभ्यर्थियों द्वारा बीइटीइटी/सीटीइटी उत्तीर्णता का फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने को लेकर बुधवार की शाम चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना को दिये आवेदन में बीडीओ आर्य गौतम ने बताया है कि आवेदकों से प्राप्त प्रमाणपत्र के आधार पर मेधा सूची तैयार कर प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा अनुमोदन के लिए डीइओ कार्यालय को भेजा गया था. जांच के दौरान पिपरा प्रखंड के कटैयामाहे निवासी बलेंद्र कुमार व बसहा निवासी अनिल कुमार यादव, किसनपुर प्रखंड के शिवपुरी निवासी दिनेश कुमार तथा राघोपुर प्रखंड के रतनपुरा निवासी अदिति जीवन का प्रमाणपत्र अवैध पाया गया. थानाध्यक्ष राजकिशोर बैठा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >