छातापुर. पीएचसी छातापुर में सेवा प्रदान कर रही 102 नंबर की एम्बुलेंस मंगलवार की देर रात तकरीबन दो बजे मानगंज के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार एमटी प्रमोद कुमार घायल हो गये. दुर्घटना में एमटी श्री कुमार का हाथ टूट गया. बुधवार की सुबह पीएचसी कर्मी घटनास्थल पहुंचे और एंबुलंेस को गड्ढेसे बाहर निकाल कर दुरुस्त कराने हेतु सिमराही भेजा. घायल को उपचार के लिए मधेपुरा भेजा गया है. एंबुलेंस महिला का प्रसव कराने अस्पताल तक लाने के लिए चरणै जा रही थी. इसी बीच एसएच 91 पर मानगंज स्थित महादलित बस्ती के समीप एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. पीएचसी के एकमात्र एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से संबंधित मरीजों को एक बार फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज के परिजन निजी वाहन के भरोसे अस्पताल तक पहुंचने को विवश हैं.
एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एमटी घायल
छातापुर. पीएचसी छातापुर में सेवा प्रदान कर रही 102 नंबर की एम्बुलेंस मंगलवार की देर रात तकरीबन दो बजे मानगंज के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार एमटी प्रमोद कुमार घायल हो गये. दुर्घटना में एमटी श्री कुमार का हाथ टूट गया. बुधवार की सुबह पीएचसी कर्मी घटनास्थल पहुंचे […]
