फोटो-07कैप्सन- जला पड़ा ट्रांसफारमरसरायगढ़ शिव मंदिर भपटियाही परिसर में बिजली ट्रांसफारमर जल जाने के कारण भपटियाही बाजार के बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में ट्रांसफारमर जलने से विद्युत आपूर्ति पूर्णत: ठप होने के कारण परेशानी और भी अधिक बढ़ गयी है. जबकि कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं. बिजली उपभोक्ता डॉ कृष्ण कुमार सिंह, मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, लीलानंद प्रसाद, सूर्य नारायण विश्वास, बमभोला यादव, मनोज कुमार सिंह, बद्री नारायण यादव आदि ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से अविलंब ट्रांसफारमर बदलने की मांग की है. मालूम हो कि ट्रांसफारमर जलने के कारण भपटियाही बाजार सहित बीएसएनएल की संचार सेवा व पीएचसी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रांसफारमर बदलने की मांग
फोटो-07कैप्सन- जला पड़ा ट्रांसफारमरसरायगढ़ शिव मंदिर भपटियाही परिसर में बिजली ट्रांसफारमर जल जाने के कारण भपटियाही बाजार के बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में ट्रांसफारमर जलने से विद्युत आपूर्ति पूर्णत: ठप होने के कारण परेशानी और भी अधिक बढ़ गयी है. जबकि कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित […]
