जर्जर सड़क बनी लोगों की परेशानी

फोटो-07कैप्सन- जर्जर ईंट सोलिंग प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र को एक बड़े आबादी से जोड़ने वाली मिशन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन मे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. इस सड़क मार्ग में ईंट सोलिंग जगह- जगह उखड़ जाने से सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को सड़क के किनारे पगडंडी […]

फोटो-07कैप्सन- जर्जर ईंट सोलिंग प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र को एक बड़े आबादी से जोड़ने वाली मिशन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन मे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. इस सड़क मार्ग में ईंट सोलिंग जगह- जगह उखड़ जाने से सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को सड़क के किनारे पगडंडी के सहारे ही बाजार का दूरी तय करना पड़ता है. इस मार्ग में बसे ग्रामीणों की माने तो जनप्रतिनिधियों व सरकारी पदाधिकारियों द्वारा लंबे अरसे से पक्की सड़क का आश्वासन दिया जा रहा है. लेकिन आश्वासन कोड़े साबित हो रहे हैं और सड़क का निर्माण अधर में लटका है. मालूम हो कि यह सड़क मार्ग लतौना मिशन, लतौना, कसहा आदि गांवों के लोगों के आवागमन का एक मात्र सहारा है. इस सड़क के पक्कीकरण व कालीकरण हो जाने से मधेपुरा व सहरसा जाने के लिए लोगों को कम दूरी तय करनी होगी जिससे समय की भी बचत होगी. क्योंकि इस सड़क मार्ग का संपर्क कसहा गांव के समीप प्रधानमंत्री सड़क बघला -श्यामनगर से है. जो श्यामनगर के समीपर वीरपुर-मधेपुरा मार्ग को जोड़ती है. वर्तमान में जर्जर सोलिंग सड़क के सहारे वाहन से हिचखोले खाते हुए लोग अपने गंतव्य को पूरा करते हैं. ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के तत्काल पक्कीकरण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >