प्रथम प्लाटून कमांडर कंडेंस कोर्स का दीक्षांत समारोह आज, 38 नव प्रशिक्षु जवान लेंगे देश सेवा की शपथ

समारोह के मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, उपस्थित रहेंगे

सुपौल. प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सुपौल में गुरुवार को प्रथम प्लाटून कमांडर कंडेंस कोर्स के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर 12 सप्ताह की कठिन और अनुशासित प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने के पश्चात कुल 38 नव प्रशिक्षुओं जिनमें 01 उप-निरीक्षक और 37 सहायक उप-निरीक्षक शामिल हैं देश सेवा की शपथ लेंगे. समारोह के मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, उपस्थित रहेंगे. उनका स्वागत द्वितीय कमान अधिकारी माधब चन्द्र घोष द्वारा किया जाएगा. दीक्षांत परेड के आयोजन ने अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण की उत्कृष्ट झलक देखने को मिलेगी. इस विशेष अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. जिसमें बेस्ट इंडोर सउनि आशु लिपिक प्रियंका, बेस्ट आउटडोर सउनि अभिमन्यु, बेस्ट फायरर सउनि हंसराज सैनी, बेस्ट इन स्पोर्ट्स सउनि योगेश कुमार, स्पेशल टैलेंट सउनि रेडियोग्राफर प्रियंका हल्दर पुरस्कृत किये जाएंगे. समारोह के उपरांत पदचिह्न समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, यह पहला बैच है जो इस विशेषीकृत प्रशिक्षण को पूर्ण कर रहा है, और इसी को लेकर जवानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस कार्यक्रम में एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और जवानों के परिजन भी शामिल होंगे. दीक्षांत समारोह के दौरान परेड, शपथ ग्रहण और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया जाएगा. प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट ने बताया कि यह कोर्स प्लाटून स्तर के नेतृत्व को मजबूती देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, और इसमें सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए जवान भविष्य में एसएसबी की रणनीतिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम होंगे. दीक्षांत समारोह के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया कैंप एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र आसनपुर कुपहा में गुरुवार को होने वाले प्रथम प्लाटून कमांडर कंडेंस कोर्स के दीक्षांत परेड समारोह को लेकर केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जहां प्रशिक्षण प्राप्त कमांडर कंडेंस अपनी प्रतिभा का जोहर दिखायेंगे. कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए विशेष गैलरी बनायी गयी है. इससे पूर्व इस रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र आसनपुर कुपहा से 19 अक्टूबर को एक दीक्षांत समारोह आयोजित कर 360 नव प्रशिक्षु को 07 वीं बैच पासिंग आउट परेड के दौरान प्रमाण पत्र दिया गया. जबकि प्रथम प्लाटून कमांडर कंडेंस कोर्स का यह पहला बैंच है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >