डॉ लोहिया के रास्ते पर चलने का संकल्प

फोटो – 7कैप्सन – माल्यार्पण करते राजद जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, सुपौलसमाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की 106 वीं जयंती सोमवार को धूमधाम के साथ मनायी गयी. मौके पर लोहिया विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान लोगों ने डॉ लोहिया के बताये मार्ग पर […]

फोटो – 7कैप्सन – माल्यार्पण करते राजद जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, सुपौलसमाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की 106 वीं जयंती सोमवार को धूमधाम के साथ मनायी गयी. मौके पर लोहिया विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान लोगों ने डॉ लोहिया के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दुखी लाल यादव ने की. उन्होंने कहा कि राजनीति के वर्तमान परिवेश में लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक है. दबे-कुचले, शोषित-पीडि़त की हक-हकूक की बात करने वाले डॉ लोहिया के विचार आज राजनीति से दूर हैं, जो दुखद है. माल्यार्पण करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्व मंत्री कुंभ नारायण सरदार, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोइत, प्रो विजय कुमार यादव, अजय कुमार अजनबी, सुशील कुमार यादव, संतोष कुमार चौधरी, मुकेश पासवान, मो बहादुर इस्लाम, अकील अहमद, बेचु पासवान, रामनाथ मंडल, मानिक चंद्र यादव, भागेश्वर कामत, विकास कुमार, दिनेश प्रसाद यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >