केंद्र व राज्य सरकार को अमीरों की चिंता : भाकपा माले

फोटो-02कैप्सन- बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता. भाकपा माले के कन्वेंशन में 21 सदस्यीय प्रखंड समिति का गठन प्रतिनिधि, प्रतापगंजप्रखंड की तेकुना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय इमामपट्टी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कन्वेंशन में 21 सदस्यीय प्रखंड समिति का गठन किया गया. वार्ड सदस्य देवन पासवान की अध्यक्षता में कन्वेंशन […]

फोटो-02कैप्सन- बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता. भाकपा माले के कन्वेंशन में 21 सदस्यीय प्रखंड समिति का गठन प्रतिनिधि, प्रतापगंजप्रखंड की तेकुना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय इमामपट्टी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कन्वेंशन में 21 सदस्यीय प्रखंड समिति का गठन किया गया. वार्ड सदस्य देवन पासवान की अध्यक्षता में कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा कि आज खेतिहर मजदूर एवं लघु किसानों की स्थिति सरकारी नीति के कारण दयनीय हो गयी है. राज्य से लेकर केंद्र की सरकार को केवल अमीरों की चिंता है. मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी योजनाओं में कटौती की जा रही है. कारपोरेट जगत को खुश करने के लिए किसानों की जमीन हड़पने के उद्देश्य से भूमि अधिग्रहण विधेयक केंद्र सरकार ने लाया है. इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. माले जिला कमेटी के सदस्य रामदेव यादव ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया. 21 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष पद पर दिनेश पासवान, सचिव राम प्रवेश पासवान, कोषाध्यक्ष सदानंद सादा, उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, उपसचिव गुलाबचंद्र उरांव को चुना गया. प्रखंड कमेटी में सदस्य के रूप में सात महिलाओं का भी चयन किया गया. कन्वेंशन में किसान-मजदूरों की समस्या को लेकर 27 को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर जय कृष्ण माल, जामुन प्रसाद यादव, जागेश्वर ठाकुर, राम प्रवेश पासवान, दिनेश पासवान, सदानंद सादा, रामपरी देवी, मंगली देवी, उमदा देवी, दयानंद पासवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >