फोटो -18कैप्सन- बवि बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर परीक्षा में शामिल परीक्षार्थीप्रतिनिधि, सुपौलजिले में शनिवार को मैट्रिक मातृभाषा की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.परीक्षा के दौरान त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय केंद्र से दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया.उच्च न्यायालय एवं सरकार द्वारा परीक्षा में जारी कदाचार पर एतराज जताये जाने के बाद शनिवार को प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे.अन्य दिनों की भांति परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अभिभावकों का हुजूम नहीं दिखा. प्रशासनिक पदाधिकारी भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. त्रिवेणीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अनुमंडल मुख्यालय स्थित पांच परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई.द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से जांच के दौरान दंडाधिकारी नरेश जायसवाल द्वारा दो फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार राजेश कुमार जहां पवन कुमार मंडल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था वहीं दीपक कुमार रौशन कुमार के स्थान पर परीक्षा में शामिल था.शनिवार को वरीय उप समाहर्ता अरुण कुमार, एसडीएम डॉ मनोज कुमार झा ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.
मैट्रिक परीक्षा : त्रिवेणीगंज में दो मुन्ना भाई धराया
फोटो -18कैप्सन- बवि बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर परीक्षा में शामिल परीक्षार्थीप्रतिनिधि, सुपौलजिले में शनिवार को मैट्रिक मातृभाषा की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.परीक्षा के दौरान त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय केंद्र से दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया.उच्च न्यायालय एवं सरकार द्वारा परीक्षा में जारी कदाचार पर एतराज जताये […]
