अगलगी में दो घर जल कर राख

निर्मली. मरौना प्रखंड क्षेत्र के बेलही पंचायत स्थित गम्हरिया वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार को अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जल कर राख हो गये. इस घटना में हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग रामानंद कामत के घर से लगी, जो देखते ही देखते मुन्ना कामत के घर तक […]

निर्मली. मरौना प्रखंड क्षेत्र के बेलही पंचायत स्थित गम्हरिया वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार को अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जल कर राख हो गये. इस घटना में हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग रामानंद कामत के घर से लगी, जो देखते ही देखते मुन्ना कामत के घर तक फैल गयी. सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर ने पंचायत के राजस्व कर्मचारी को मौका मुआयना के लिए भेजा. उन्होंने बताया की अग्निपीडि़त परिवारों को सरकारी राहत दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >